Fact Check

Old video of Congress leader Jagat Singh Negi is being shared again with a false claim

Old video of Congress leader Jagat Singh Negi is being shared again with a false claim


विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति नेपाल के सांसद नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस के नेता और हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। जगत सिंह नेगी का वायरल वीडियो पुराना है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है। 4 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल की संसद में एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना की।

विश्वास न्यूज़ की जांच में यह दावा गलत निकला। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति नेपाल के सांसद नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस के नेता और हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागबानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। यह किन्नौर से विधायक हैं। वायरल वीडियो पुराना है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर “Yusuf ” ने 21 मई 2023 को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारत के महान प्रधानमंत्री, यशस्वी प्रधानमंत्री और मैं यह पूछना चाहता हूं , नेपाल सांसद ने नेपाल  की संसद मे मोदी के बारे में जो कुछ कहा हर भारतवासी को जरूर सुनना चाहिए। ”

इस पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो को InVID टूल पर अपलोड करके इसके की फ्रेम निकाले। फिर इन की फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो हिमाचल कांग्रेस के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर 21 मार्च 2021 को अपलोड  मिला। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी से देश के महान व यशस्वी प्रधानमंत्री के बारे में सुनिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज से वायरल वीडियो को शेयर किया था। 21 मार्च 2021 को शेयर किए गए वीडियो के साथी दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो हिमाचल प्रदेश से विधायक जगत सिंह नेगी का है।

सर्च के दौरान वायरल वीडियो हमें ‘लाइव टाइम्स टीवी हिमाचल ‘ के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। 17 मार्च 2021 को अपलोड वीडियो में पीएम मोदी के बारे में बोलते व्यक्ति का नाम जगत सिंह नेगी बताया गया है,जो किन्नौर से विधायक हैं। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, “जगत सिंह नेगी ने सदन में भाजपा को खूब लताड़ा।”

इससे पहले भी इस वीडियो को कई बार समान दावे के साथ शेयर किया गया था। तब विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी और हमारी अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, हिमाचल प्रदेश के स्टेट एडिटर नवनीत शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने बताया, “वीडियो में बोलते हुए व्यक्ति कांग्रेस के नेता और हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। जगत सिंह नेगी किन्नौर से विधायक हैं।”

हिमाचल प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जगत सिंह नेगी के बारे में जानकारी मौजूद है। यहां बताया गया है कि जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री हैं।

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। फेसबुक यूजर यूसुफ को फेसबुक पर 42 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर चैल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।


निष्कर्ष:


विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति नेपाल के सांसद नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस के नेता और हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। जगत सिंह नेगी का वायरल वीडियो पुराना है।

  • Claim Review : नेपाली संसद में नेपाली सांसद ने की पीएम मोदी की आलोचना
  • Claimed By : फेसबुक यूजर – Yusuf
  • Fact Check : झूठ


झूठ


फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल

  • सच

  • भ्रामक

  • झूठ

पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें



Source link

What is your reaction?

Excited
0
Happy
0
In Love
0
Not Sure
0
Silly
0

You may also like

More in:Fact Check